जिला जन कल्याण समिति ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का दिया संदेश | – Bundelkhand News


झाँसी में स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम व जिला जन कल्याण समिति के तत्वाधान में आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खिलाड़ियों को एक और जहां हंसाया व गुदगुदाया गया, तो वहीं दूसरी ओर उन्हें स्वच्छता अपनाने की ओर भी प्रेरित किया गया। महासमिति के सचिव सत्येंद्र कुमार तिवारी के निर्देशन में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि खुले में शौच से क्या-क्या हानियां होती हैं। इसके अलावा पॉलीथिन से होने वाले दुष्प्रभावों से भी अवगत कराते हुए खिलाड़ियों से पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की गई। ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई कि जीवन में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखेंगे और पॉलिथीन का किसी भी कीमत पर उपयोग नहीं करेंगे।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here