जिला न्यायालय का फैसला, नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने वाले 4 दरिंदों को 30 साल कारावास

बिलासपुर: देश मे लगातार बढ़ रही रेप और महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले को लेकर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के जिला न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में 4 दोषियों को 30 साल कारावास की सजा सुनाई है।गौरतलब है कि बिलासपुर जिले के एक गांव के चार लोगों में नाबालिग को हवस का शिकार बनाया था। इस दौरान दरिंदों ने नाबालिग का एमएमएस भी बनाया था। मामलें में साल 2017 में एफआईआर दर्ज की गई थी। बताया गया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों ने कई बार पीड़ित परिवार को नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया, लेकिन पीड़िता ले परिजनों का हौसला नहीं डिगा पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here