जून के बाद शादी के लिए करना होगा लंबा इंतजार, 5 महीने बाद ये हैं शुभ मुहूर्त | After June, you will have to wait a long time for marriage, after 5 months, these are auspicious idols | raipur – News in Hindi

जून के बाद शादी के लिए करना होगा लंबा इंतजार, 5 महीने बाद ये हैं शुभ मुहूर्त

जून के बाद नवंबर में शादी के लिए शुभ मुर्हूत है. (सांकेतिक तस्वीर)

कोरोना संकट ((COVID-19 Crisis) का असर शुभ कार्यों पर भी पड़ा है. पिछले तीन महीनों में कई मांगलिक कार्य सादगी से पूरे किए गए है तो कई शादियां (Marriage) और दूसरे शुभ कार्य स्थगित कर दिए गए.

रायपुर. कोरोना वायरस संकट (COVID-19 Crisis) का असर शुभ कार्यों पर भी पड़ा है. पिछले तीन महीनों में कई मांगलिक कार्य सादगी पूरे किए गए हैं, तो कई शादियां (Marriage) और दूसरे शुभ कार्य स्थगित कर दिए गए. इस बीच बेहद जरूरी शादियां सरकार की तय गाइडलाइन के अनुसार की गईं. लेकिन जून माह के बाद शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurta) में शादियों के लिए अब लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा. जानकारों के मुताबिक जून के 5 महीने बाद ही शादियों के लिए शुभ मुहूर्त है. जून में भी मांगलिक कार्य के लिए 4 शुभ मुहूर्त ही बचे हैं.

जानकारों के मुताबिक आगामी एक जुलाई से देवशयनी काल शुरू हो जाएगा. मान्यता है कि इस दौरान देवी-देवता विश्राम करते हैं. इसके साथ ही चातुर्मास भी शुरू हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस बार आश्विन मास दो बार पड़ रहा है. इसलिए चातुर्मास करीब पांच महीने का होगा. मान्यता के अनुसार ये समय शादियों के लिए शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे में जून के बाद इस साल नवंबर के अंतिम सप्ताह में देवउठनी एकादशी के साथ ही शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

जून में बचे ये मुहूर्त

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जून महीने में अब शादियों के लिए चार शुभ मुहूर्त बचे हैं. इस महीने 25, 27, 29 और 30 जून को ये मुहूर्त हैं. इसके अलावा इस साल 6 और मुहूर्त बताए जा रहे हैं. देवउठनी के बाद नवंबर में शादी के लिए 1 और दिसंबर में 5 शुभ मुहूर्त हैं. कोरोना संकट के बीच जून में शादियों की अनुमति के लिए भी ऑनलाइन आवेदन प्रशासन को किए जा रहे हैं. कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने शादियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसका पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है. फिलहाल शादियों में अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति है. 

ये भी पढ़ें:
राजस्थान: पहली बार कोरोना वारियर के परिवार को मिली 50 लाख की मदद, पढ़ें- राज्य में कोविड-19 Update

राहत: राजस्थान में इस सत्र कॉलेज-यूनिवर्सिटी की नहीं बढ़ेगी फीस, आज से एडमिशन शुरू


First published: June 16, 2020, 10:04 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here