झाँसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो अंतरराज्यीय शातिर बदमाशो किया गिरफ्तार – Bundelkhand News


झाँसी जनपद के थाना नवाबाद पुलिस और स्वाट टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रहे थे उसी समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो बदमाश बबीना की ओर से जेल चौराहे की तरफ आ रहे हैं, सूचना के आधार पर टीम ने झाँसी होटल के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तारकर लिया। अभियुक्तों के पास से एक मंगल सूत्र, एक बीजासेन, दो तमंचे, तीन कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू अहिरवार और मनीष गौतम है सोनू अहिरवार 25000 का इनामिया अपराधी है। सोनू अहिरवार पर 7 और मनीष गौतम पर 2 मुकदमे पहले ही दर्ज है दोनों अपराधी शातिर किस्म के लुटेरे हैं यह उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दोनों अपराधी सुनसान घरों और हाइवे पर राहगीरों को असलहों के दम पर लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे पुलिस द्वारा इनके और साथियों के बारे में जानकारी निकाली जा रही है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here