Aap Challenge Gautam Gambhir After His Tweet On Delhi Condition Rt | गौतम गंभीर के ट्वीट पर मचा सियासी हंगामा, AAP ने इस क्रिकेटर को दिया यह चैलेंज

गौतम गंभीर के ट्वीट पर मचा सियासी हंगामा, AAP ने इस क्रिकेटर को दिया यह चैलेंज



पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर अक्सर राजनीति में अपनी दिलचस्पी जाहिर करते हैं. शनिवार को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली की स्थिति पर चिंता जाहिर की थी और सियासी पार्टियों पर निशाना साधा था.

गंभीर ने लिखा था, ‘मैं दिल्ली हूं. ललचाई आंखों से सहमी मैं दिल्ली हूं. फुटपाथों पर ठंड में सिकुड़ती मैं दिल्ली हूं. अस्पतालों में रेंगती मैं दिल्ली हूं. सिस्टम से झगड़ती मैं दिल्ली हूं. कड़वी हवा में सांसे गिनती मैं दिल्ली हूं. मफलर, गेरुए और खादी के बीच अपने नंगेपन को छुपाती मैं दिल्ली हूं.’

गंभीर के इस ट्वीट पर आम आदमी पार्टी ने उन्हें एक चैलेंज दिया है. रविवार शाम आप के विधायक सौरभ भारद्वाज ने गंभीर के ट्वीट का जवाब दिया और उन्हें एक चैलेंज स्वीकार करने के लिए कहा.

भारद्वाज ने ट्वीट किया, ‘गौतम गंभीर जी, इस चैलेंज को स्वीकार कीजिए, अचानक रैन बसेरों और दिल्ली के हॉस्पिटल्स का दौरा कीजिए. बीजेपी की कोई
सरकार इस चैलेंज को नहीं लेगी.’

आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया रणनीतिकार अंकित लाल ने भी गंभीर को जवाब दिया. उन्होंने गंभीर को आप का चैलेंज स्वीकार करने के लिए कहा. अंकित लाल ने कहा, ‘यह दिल को छू लेने वाला ट्वीट है. चलो एक जिम्मेदारी लेते हैं. सड़क पर चलते हैं और दिल्ली के सरकारी स्कूलों, अस्पतालों, मोहल्ला क्लीनिक और रैन बसेरों की सुविधाओं का जायजा लेते हैं, और ये आपकी मर्जी की जगह होगी जिसे आपके फेसबुक और ट्विटर पर लाइव किया जाएगा.’

अंकित लाल ने कहा कि प्लीज इसे स्वीकार कीजिए. मैं आपके जवाब का इंतजार कर रहा हूं.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here