Akshay Kumar Asked To Salman Khan Before Finalize Sooryavanshi Release Date Then Launched First Look Of The Film | अक्षय ने इस फिल्म को रिलीज करने से पहले ली थी सलमान की इजाजत!

अक्षय ने इस फिल्म को रिलीज करने से पहले ली थी सलमान की इजाजत!



हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था. इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई. बताया गया कि ये फिल्म साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी, जिसके बाद सलमान खान के फैंस नाराज हो गए. लेकिन अब इस बाबत एक और बड़ी खबर सामने आ रही है.

अक्षय ने की थी सलमान ने बात

डेक्कन क्रॉनिकल की एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार ने फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज की तारीख का ऐलान करने से पहले सलमान खान से बात की थी और उनकी परमिशन के बाद ही उन्होंने ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज की तारीख का ऐलान किया. डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि, ‘सूर्यवंशी का फर्स्ट लुक रिलीज करने से पहले अक्षय ने सलमान से फोन पर बात की थी और उन्हें इस बात की जानकारी देने के बाद ही रोहित शेट्टी से फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करने के लिए कहा था. सलमान ने अक्षय को खुद ईद 2020 पर फिल्म को लाने की इजाजत दी है.’

सलमान के फैंस को मिलेगी ठंडक

इस खबर के सामने आने के बाद सलमान के फैंस को राहत जरूर मिलेगी. मतलब अब ये पूरी तरह साफ हो चुका है कि अक्की अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को ईद के मौके पर रिलीज करने वाले हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here