झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगता है पुलिसवाला! एसपी से ग्रामीणों ने की शिकायत

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल लगातार सोशल पुलिसिंग को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं. गांव गांव जाकर लोगों की समस्या सुनी जा रही है. वहीं दूसरी तरफ थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर गरीब लोगों को जेल में डालने को धमकी देकर रकम वसूली करने का गंभीर आरोप लग रहा है. बांगों थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल पर फरियादियों ने 5 हजार रुपए वसूली करने का आरोप लगाया है. पीड़ितों ने एसपी से मामले को शिकायत की है.

कोरबा एसपी कार्यालय परिसर में बागों थाना इलाके के चूलभट्ठी गांव से आए लोगों ने शिकायत की है. लोगों में पुलिस की गलत कार्रवाई से आक्रोश है. ग्रामीणों के मुताबिक गांव में रहने वाला एक युवक शराब के नशे में धुत होकर लोगों से बदसलूकी करता है. विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है. लंबे समय से प्रताड़ित ग्रामीणों ने इसकी शिकायत लेकर बांगो थाना पहुंचे. इनकी शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाए पुलिस ग्रामीणों को ही धमकाने लगी. ग्रामीणों का आरोप है कि थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल खूंटे द्वारा इन्हें गलत मामले में फंसा देने की धमकी दी गई. इतना ही नहीं 25000 की मांग भी की गई.

5 हजार रुपये रिश्वत में दिए
सर्व आदिवासी समाज के जिला उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज ने बताया कि भयभीत ग्रामीणों ने 5000 रुपये हेड कांस्टेबल को दे दिए, मगर इसके बाद भी बात नहीं बनी. वह लगातार प्रताड़ित कर रहा था. जिससे तंग आकर पीड़ित ग्रामीणों ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है. इस संबंध में हेड कांस्टेबल से बात की गई तो उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. शिकायतकर्ता गंभीर साय ने बताया कि मामले में कोरबा एसपी से लिखित शिकायत की गई है. देखने वाली बात होगी, कि इस मामले में किस तरह की कार्रवाई की जाती है. बहरहाल पुलिस की छवि ऐसे मामलों से धूमिल हो रही है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

FIRST PUBLISHED : June 08, 2022, 15:02 IST


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here