डॉक्टर सुसाइड केस: AAP विधायक प्रकाश जारवाल और कपिल नागर गिरफ्तार – doctor suicide case aam aadmi party mla prakash jarwal detained delhi police

  • पुलिस ने ‘आप’ विधायक प्रकाश जारवाल को गिरफ्तार किया
  • प्रकाश जारवाल के खिलाफ जारी हुआ था गैर जमानती वारंट

देश की राजधानी दिल्ली में डॉक्टर सुसाइड मामले में पुलिस ने आरोपी विधायक प्रकाश जारवाल को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था.

यह भी पढ़ें: डॉक्टर सुसाइड मामले में AAP विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

देवली से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल को एसीपी ने पुष्प विहार इलाके से हिरासत में लिया. इसके बाद जारवाल और कपिल नागर से पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं प्रकाश जारवाल ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ गलत एफआईआर की गई है. पुलिस के जरिए किए गए मुकदमे को देवली विधायक ने असंवैधानिक बताया है. साथ ही कहा है कि यह उनके साथ राजनीतिक साजिश हुई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: डॉक्टर ने की खुदकुशी, AAP विधायक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

इससे पहले विधायक प्रकाश को दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए दो बार बुला चुकी थी. हालांकि दोनों बार प्रकाश जारवाल दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए. जिसके बाद विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था. दोनों ही फरार थे. लेकिन अब जारवाल को हिरासत में ले लिया गया है.

सुसाइड नोट में लगा आरोप

बता दें कि डॉक्टर राजेंद्र भाटी ने बीती 18 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. पुलिस को राजेंद्र भाटी का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था. सुसाइड नोट में आम आदमी पार्टी के देवली विधायक प्रकाश जारवाल का नाम था. मृतक डॉक्टर ने सुसाइड नोट में जारवाल और उनके सहयोगी पर लगातार धमकी देने का आरोप लगाया था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here