पवई-इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिस थाने के सामने सड़क पर अचेत अवस्था में लेटी दिखाई दे रही है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला के चेहरे पर पानी डालता नजर आता है, जिसके बाद महिला उठकर झल्लाने लगती है और रोने लगती है। इसी दौरान वीडियो में एक व्यक्ति उसे सड़क किनारे होने के लिए कहता सुनाई देता है, लेकिन महिला सड़क पर ही अपने कपड़े उतारने लगती है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले को लेकर पवई थाना प्रभारी सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला का नाम हेमा राजक है, जो पवई के वार्ड क्रमांक 14 की निवासी है तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो लगभग एक वर्ष पुराना है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को सूचना मिलने पर महिला हेमा राजक को बीएमओ पवई की मदद से जिला अस्पताल पन्ना भेजा गया था। वहां उपचार के बाद महिला को लगभग एक सप्ताह तक वन स्टॉप सेंटर पन्ना में रखा गया। इसके बाद उसे पन्ना स्थित दयोहृदय आश्रम भेज दिया गया, जहां वर्तमान में उसकी देखरेख की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पुराने वीडियो को भ्रामक तरीके से वायरल न करें और किसी भी संवेदनशील मामले में अफवाह फैलाने से बचें।
वाइट सुशील कुमार थाना प्रभारी पवई


