डॉ. मिश्रा ने पेट्रोलियम पदार्थों को बचाने के लिये दिलाई शपथ


डॉ. मिश्रा ने पेट्रोलियम पदार्थों को बचाने के लिये दिलाई शपथ


संरक्षण के लिये आयोजित प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत 


भोपाल : सोमवार, फरवरी 15, 2021, 19:29 IST

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम) के समापन समारोह में पेट्रोलियम पदार्थों के अपव्यय को रोकने के लिये शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यक्रम में ‘सक्षम’ द्वारा आमजन को पेट्रोलियम पदार्थों के संरक्षण के लिये जागरूक करने और इसके प्रचार-प्रसार के लिये आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में इण्डियन ऑइल के स्टेट हेड श्री व्ही. सतीश कुमार, श्री सुमित पचौरी और पेट्रोलियम कम्पनियों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here