बैग न लाने पर मासूम से मारपीट, टूटा पैर

छतरपुर के भगवां थाना क्षेत्र से एक निजी स्कूल में 5 साल के मासूम के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर के संचालक-शिक्षक ने कक्षा-1 के छात्र का पैर तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज की है।जानकारी के अनुसार मड़ीखेड़ा के 5 वर्षीय छात्र नीरज लोधी जो ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा-1 में पढ़ता है, उसे 23 सितंबर बुधवार को स्कूल संचालक और वाहन चालक रविंद्र शुक्ला स्कूल ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि बैग न लाने की बात को लेकर शिक्षक ने बच्चे के साथ मारपीट की, उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी जांघ के पास से पैर टूट गया।मासूम छात्र को शिक्षा घर छोड़कर गया और बोला कि इलाज का खर्च दे देगा। परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया, जहां बच्चे के पैर में रॉड डाली गई है। जब परिजनों ने इलाज के खर्च की बात की तो शिक्षक मुकर गया।परिजनों की शिकायत पर भगवां थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक रविंद्र शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्चे को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here