दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, गोलीबारी में मारा गया एक नक्सली, naxali encounter in dantewada and bijapur border a naxali shot dead | dantewada – News in Hindi

लॉकडाउन के बीच दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हुआ है. (प्रतीकात्‍मक फोटो)

दंतेवाड़ा (Dantewada) और बीजापुर (Bijapur) जिले के सरहदी इलाके में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ (Encounter) हुई है.

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) की वजह से लगाए गए लॉकडाउन (Lock down) के बीच नक्सलियों (Naxali) ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है. दंतेवाड़ा (Dantewada) और बीजापुर (Bijapur) जिले के सरहदी इलाके में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ (Encounter) हुई है. मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है. डीआरजी और एसटीएफ के जवानों के साथ नक्सलियों का सामना हुआ. फरसापाल इलाके में ये मुठभेड़ हुई है. एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने एनकाउंटर की पुष्टि की है.

मारपीट की शिकायत पर निकले थे जवान

मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में लॉकडाउन के बीच नक्सली ग्रामीणों से मारपीट कर रहे थे. ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद फोर्स को इलाके की सर्चिंग के लिए भेजा गया था. इस दौरान जैसे ही जवान फरसपाल थाना क्षेत्र के बेचापाल के जंगल पहुंचे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि दोनों से लगातार फायरिंग होती रही. तकरीबन आधे घंटे कर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. जवानों की जवाबी कार्रवाई से नक्सली मौके से भाग निकले. मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग भी की. मौके से जवानों को हथियार और नक्सली सामग्री बरामद हुई है.नक्सली का शव बरामद

एसपी अभिषेक पल्लव के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव जवानों ने बरामद कर लिया है. मौके पर 50 से ज्यादा थी. फिलहाल, मारे गए नक्सली के शव को जिला मुख्यालय लाने की तैयारी की जा रही है. जवानों के वापस लौटने के बाद मारे गए नक्सली के बारे में और ज्यादा जानकारी मिल सकती है.

 

ये भी पढ़ें: 

 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दंतेवाड़ा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 16, 2020, 9:22 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here