दरवाजे की रॉड को तोड़ा और ऊंची दीवार फांदी, ऐसे निकल भागे 13 बाल कैदी; सुरक्षा दावों की खुली पोल

Last Updated:

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम को 13 नाबालिग फरार हो गए और उन्होंने कैंपस को भी नुकसान पहुंचाया है. घटना की सूचना पुलिस को दे गई है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि फरार हुए अपचारी बच्चों ने पुराने दरवाजे में लगी लोहे की रॉड को मोड़ा और उसके बाद बाहर निकल गए. यह एक महीने के अंदर दूसरी घटना है और इसने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

दरवाजे की रॉड को तोड़ा और ऊंची दीवार फांदी, ऐसे निकल भागे 13 बाल कैदीZoom

अंबिकापुर में बाल संप्रेक्षण गृह से भाग निकले 13 बाल कैदी

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक बार फिर 13 अपचारी बालक फरार हो गए हैं. इस सनसनीखेज घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि महज एक महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी लापरवाही है, जिसने विभागीय सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी है. पिछले महीने भी यहां से कई अपचारी बालक भागने में कामयाब रहे थे.

पिछले दरवाजे की लोहे की रॉड फैलाकर भागे
बताया जा रहा है कि यह घटना देर शाम की है. सभी 13 अपचारी बालकों ने पहले प्लान बनाया और उसके बाद बाल संप्रेक्षण गृह के पिछले दरवाजे में लगी लोहे की रॉड को किसी तरह मोड़ा और जगह बनाकर बाहर निकल गए. इसके बाद संप्रेक्षण गृह के पीछे की ऊंची दीवार को फांदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नौ-दो-ग्यारह हो गए.

एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी घटना
इस घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक महीने के भीतर ही 13 बालकों का इस तरह भाग जाना प्रबंधन की घोर लापरवाही को उजागर करता है. इससे पहले जब 11 अपचारी बालक फरार हुए थे, तब भी सुरक्षा पुख्ता करने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, जो इस घटना के बाद पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं.

तलाश में जुटी हुई है पुलिस
देर शाम जैसे ही प्रबंधन को 13 अपचारी बालकों के गायब होने की भनक लगी, पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. मामला दर्ज होने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और फरार हुए सभी 13 बालकों की सरगर्मी से तलाश करने में जुट गई है.

चार कैदियों ने सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से की थी हत्या
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सरकंडा बाल संप्रेषण गृह (Juvenile Observation Home) में चार बाल कैदी सुरक्षा गार्ड नरेंद्र कुमार खांडे की नृशंस हत्या करके भाग गए थे. इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया था. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले उन्हें जमीन पर पटक दिया. इसके बाद दोनों हाथ और पीछे की तरफ रस्सी से बेरहमी से बांध दिए. वह चिल्ला भी ना सकें. इसलिए उन्होंने मुंह में गमछा ठूंस दिया. फिर उनका चारों बाल कैदियों ने उनका गला घोंट दिया.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here