दस्‍त और कब्‍ज दोनों का इलाज है सेब, लेकिन जान लीजिए खाने का तरीका – know how apples can relieve constipation and diarrhoea both in hindi

सेब स्‍वास्‍थ्‍य के लिए किसी उपहार से कम नहीं है और आपको बता दें कि ये एक फल दस्‍त और कब्‍ज दोनों का इलाज कर सकता है। बस समस्‍या के अनुसार इसे खाने का तरीका अलग है।

Edited By Parul Rohatagi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

कहते हैं कि रोज एक सेब खाने से कभी डॉक्‍टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। जी हां, ये बात बिलकुल सच है कि सेब में इतने पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं कि ये आपको हर बीमारी से बचाकर रखता है। इसमें कैलोरी कम होती है जो कि वजन घटाने में मदद करता है और डायबिटीज के खतरे को कम करने के साथ-साथ सेब आपके दिल को भी हेल्‍दी रखता है। शायद यही वजह है कि फलों में सेब को इतना पसंद किया जाता है।

हम सभी जानते हैं कि सेब स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसके सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसी तरह सेब दो विपरीत स्‍वास्‍‍थ्‍य समस्‍याओं यानी कब्‍ज और दस्‍त का इलाज भी करता है।

अलग-अलग तरीके से सेब खाने से कब्‍ज या दस्‍त दोनों को ठीक किया जा सकता है, आइए जानते हैं कैसे।

सेब के गुण

सेब घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से बना होता है। इसमें 64 फीसदी अघुलनशील फाइबर और 32 फीसदी घुलनशील फाइबर होता है।

सेब ही नहीं, छिलके में भी हैं इतने सारे फायदे

  • सेब ही नहीं, छिलके में भी हैं इतने सारे फायदेकई फलों और सब्जियों को छिलके समेत खाना ही काफी फायदेमंद होता है। उन्हीं में से एक फल सेब भी है। सेब में फ्लेवनॉएड्स जैसे ऐंटि ऑक्सिडेंट्स, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है लेकिन इसके छिलकों में सेब के मुकाबले कहीं ज्यादा मात्रा में ऐंटि-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। इसलिए यह जान लें कि सेब का छिलका भी काफी फायदेमंद होता है।

  • मिनरल्स से भरपूरसेब को छिलके समेत खाने से आप दैनिक मिनरल्स की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इलिनोइस यूनिवर्सिटी के अनुसार, सेब के छिलके में कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, फोलेट और आयरन जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स होते हैं। आपका शरीर इन कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल का प्रयोग हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में करता है।

  • हाई बीपी में दे आरामसेब के छिलके में हाई बीपी से मुकाबला करने के लिए जरूरी रसायनिक तत्वों की छह गुना मात्रा तक मौजूद होती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि रोजाना एक सेब छिलका समेत खाते रहने से हाई बीपी में आराम मिलता है।

  • दिल के लिए लाभकारीलंबे समय से सेब के छिलके को एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवानोइड्स का प्राकृतिक स्रोत माना जाता रहा है। जो दिल के लिए अच्छा माना जाता हैं। कनाडा के नोवा स्कोटिया के शोध अनुसार, सेब का छिलका उतारने का मतलब दिल को होने वाले फायदे से वंचित करना है।

  • कॉलस्ट्राल कम करेंछिलका सहित सेब खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें खनिज, विटमिन और रेशा प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कमजोरी में भी काफी फायदेमंद होता है। साथ ही सेब के छिलके में पैक्टिन नामक रसायन पाया जाता है जो कोलेस्ट्राल और रक्त शर्करा का स्तर कम रखता है।

  • ऐंटि ऑक्सिडेंटस से भरपूरअग्रीकल्चर ऐंड ऐग्रो फूड संस्थान कनाडा के वैज्ञानिकों के अनुसार, छिलके में भीतरी हिस्से की अपेक्षाकृत ऐंटी-आक्सिडेंट्स की मात्रा कहीं ज्यादा पाई जाती है, इसलिए सेब खाते समय उसका छिलका उतारकर नहीं बल्कि छिलके सहित खाना ज्यादा फायदेमंद है। वैज्ञानिकों के अनुसार, सेब के लाल छिलके में ‘ऐंटी-ऑक्सिडेंटस’ की मात्रा काफी ज्यादा होती है। एंटी-ऑक्सिडेंट्स ऐसे रसायन हैं, जो स्वास्थ्य को अच्छा एवं रोगमुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

  • विटमिन ए से भरपूरसेब के छिलकों में विटमिन ए भरपूर मात्रा में होता है। सेब को हमें छिलकों समेत ही खाना चाहिए क्योंकि शरीर विटमिन ए का इस्तेमाल मजबूत नजर, आंखों के विकास और महत्वपूर्ण प्रकियाओं जैसे कोशिका विभाजन के रूप में करता है।

  • विटमिन सी से भरपूरयूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के अनुसार, सेब के छिलके में विटमिन सी भरपूर मात्रा में होता है। आपका शरीर विटमिन सी का इस्तेमाल घावों को भरने और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के निर्माण के लिए करता है।

सेब से कैसे करें दस्‍त का इलाज

घुलनशील फाइबर पाचन को धीमा कर देते हैं जिससे दस्‍त की समस्‍या कम होती है। सेब के अंदरूनी भाग यानी पल्‍प और गूदे में घुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं। तो अगर आपको दस्‍त हैं तो बेहतर होगा कि आप सेब का छिलका उतार कर खाएं।

यह भी पढें : दस्‍त होने पर क्‍या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

सेब से कब्‍ज का इलाज

सेब में मौजूद अघुलनशील फाइबर मल की मात्रा को बढ़ाते हैं और आंतों को साफ करने का रास्‍ता बनाने में मदद करते हैं। इस‍ वजह से सेब कब्‍ज में लाभकारी होता है। सेब के छिलके में अघुलनशील फाइबर पाए जाते हैं इसलिए अगर आपको कब्‍ज की समस्‍या है तो इससे राहत पाने के लिए छिलके के साथ सेब खाएं।

यह भी पढें : सिर्फ 2 दिन करें इस चीज से कब्ज की समस्या से मिल जाएगा निदान

अमेरिकन जरनल ऑफ क्‍लीनिकल न्‍य‍ूट्रिशन की एक स्‍टडी में पाया गया कि जो महिलाएं रोज सेब खाती थीं उनमें सेब न खाने वाली महिलाओं की तुलना में कब्‍ज की समस्‍या 13 से 22 फीसदी कम पाई गई।

सेब में पेक्टिन फाइबर भी होता है जो कि एंफोटेरिक प्रभाव देता है। इस प्रकार एक ही फल पेट से जुड़ी दो विपरीत समस्‍याओं यानी दस्‍त और कब्‍ज से छुटकारा पाने में मदद करता है।

Web Title know how apples can relieve constipation and diarrhoea both in hindi(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here