दिलीप घोष बोले- 50 लाख मुस्लिम घुसपैठियों को निकालेंगे, बंगाल में 200 सीट जीतेंगे – Dilip ghosh west bengal bjp chief cm mamata banerjee muslim infiltrators identified

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि 50 लाख मुस्लिम घुसपैठियों की पहचान की जाएगी. अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें देश से बाहर कर दिया जाएगा. सबसे पहले उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा. फिर दीदी (सीएम ममता बनर्जी) किसी का तुष्टीकरण नहीं कर सकती हैं. एक बार यह हो जाने के बाद दीदी के वोट कम हो जाएंगे और आने वाले चुनावों में हमें 200 सीटें मिलेंगी, उन्हें 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी. दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल के 24 परगना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रविवार को यह बात कही.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here