दिल्लीः चांदनी महल के बाद जहांगीरपुरी में मिले 6 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव – Coronavirus positive delhi police personnel tested positive india lockdown jahangirpuir

  • जहांगीरपुरी में पुलिसकर्मियों का सोमवार को हुआ था टेस्ट
  • चांदनी महल पुलिस थाने के 8 पुलिसकर्मी भी मिले थे पॉजिटिव

दिल्ली में फिर 6 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 6 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनका एक दिन पहले ही टेस्ट हुआ था.

इससे पहले, दिल्ली के चांदनी महल पुलिस स्टेशन में तैनात 8 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अब जहांगीरपुरी में पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का यह मामला सामने आया है.

सोमवार को चांदनी महल पुलिस स्टेशन के 5 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले. इससे पहले 3 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. चांदनी महल पुलिस स्टेशन में कोरोना संक्रमित पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़कर अब 8 हो गई है. चांदनी महल पुलिस स्टेशन में तैनात सभी 80 पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग हुई थी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

चांदनी महल पुलिस स्टेशन के साथ ही दिल्ली पुलिस एंटी टेरर यूनिट के स्पेशल सेल में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. 10 अप्रैल को तबीयत खराब होने पर हेड कॉन्स्टेबल को छुट्टी पर भेजा गया था. सोमवार को जब टेस्ट रिजल्ट आया तब पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है. बताया जा रहा है कि हेड कॉन्स्टेबल लोधी कॉलोनी स्पेशल सेल में कम्प्यूटर सेल में तैनात है.

न्यू अशोक नगर में महिला की मौत

दिल्ली को फिलहाल कोरोना वायरस से राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है. पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में बी ब्लॉक में रहने वाली बुजुर्ग महिला की सोमवार को कोरोना से मौत हो गई. महिला का पिछले कई महीनों से नोएडा के मानस अस्पताल में डायलिसिस चल रहा था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here