- राजधानी दिल्ली में पेट्रोल से महंगा मिल रहा डीजल
- डीजल के दाम कम नहीं हुए तो भूख हड़ताल करेंगे
कोरोना संकट के बीच राजधानी दिल्ली में तेल की कीमतों ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और यह पहली बार हुआ है कि जब डीजल ने पेट्रोल के दामों को भी पीछे छोड़ दिया. इतना ही नहीं दिल्ली में अब डीजल प्रति लीटर 80 रुपये को पार कर गया है. ऐसे में लोगों का सड़क पर उतरना लाजिमी है. लोग अपने अंदाज में प्रदर्शन भी कर रहे हैं.
तेल की कीमतों में वृद्धि से आम जनता पर इसका सीधा असर पड़ रहा है और सबसे ज्यादा परेशान तो वह है जिन्होंने डीजल गाड़ियां खरीदी है क्योंकि पहले से ही डीजल गाड़ियां पेट्रोल के मुकाबले महंगी मिलती हैं, लेकिन अब जब डीजल ही पेट्रोल से महंगा हो गया है तो कार मालिक भी बेहद परेशान हैं.
ऑडी कार को बैलगाड़ी खींचकर ले जा रही
प्रदर्शन देखने को लगा जाम
इसी का एक नजारा दिल्ली के मोती नगर इलाके में देखने को मिला जब गुरुवार दोपहर मोती नगर इलाके में कुछ लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया लग्जरी ऑडी कार को बैलगाड़ी से खींचा गया.
इसे भी पढ़ें — पेट्रोल-डीजल के दाम पर प्रियंका का वार- सरकार की रुचि जनता की जेब काटने में
इस अनोखे प्रदर्शन देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई जिसकी वजह से काफी लंबा ट्रैफिक जाम हो गया.
दरअसल स्थानीय आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष लोकेश मुंजाल ने अपनी ऑडी गाड़ी को बैलगाड़ी के पीछे बांधकर बैलगाड़ी पर सवार हो गए और फिर बैलगाड़ी से ही ऑडी कार को खींचकर सड़क पर ले गए.
इसे भी पढ़ें — चीन के खिलाफ आक्रोश, दिल्ली के 3000 होटलों-गेस्ट हाउस में अब नहीं ठहर सकेंगे चीनी नागरिक
लोकेश मुंजाल कहते हैं कि दिल्ली वालों के लिए तो यह मार सबसे बड़ी है क्योंकि पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें दिल्ली के मुकाबले काफी कम है और अब जब लाखों रुपये अधिक देकर दिल्ली वालों ने डीजल की गाड़ी खरीदी तो अब हम सबसे ज्यादा ठगे हुए महसूस हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें — दिल्ली HC से सफूरा जरगर को मिली जमानत, हिंसा फैलाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तार
बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं इन लोगों ने बताया कि अगर डीजल के दाम जल्द नहीं घटाए गए तो आने वाले दिनों में यह भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे.

