दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर, CRPF के 9 जवान पाए गए पॉजिटिव – Coronavirus outbreak lockdown nine crpf personnel test positive for covid 19 delhi news

  • भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा
  • अब तक 23 हजार 452 लोग कोरोना की चपेट में आए

चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने भारत समेत दुनियाभर में तबाही मचा रखी है. मोदी सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा है. हालांकि इसके बावजूद कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस वैश्विक महामारी की चपेट में सुरक्षाकर्मी भी आ रहे हैं.

अब दिल्ली में सीआरपीएफ के 9 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये जवान सीआरपीएफ की 31 बटालियन के हैं. इनको पहले से ही क्वारनटीन कर दिया गया था. दरअसल, इससे पहले सीआरपीएफ का एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद इन सभी को क्वारनटीन किया गया था और फिर जांच कराई गई थी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

अब जांच में ये लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये जवान नोएडा में तैनात थे, तभी कोरोना वायरस की चपेट में आए. वहीं, पूरे हिंदुस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है. लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 23 हजार 450 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 723 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 4 हजार 813 से ज्यादा लोग इलाज से ठीक हो चुके हैं, जिनको अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 27 लाख 45 हजार 670 से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें से एक लाख 92 हजार 125 से ज्यादा लोग दम तोड़ चुके हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here