दिल्ली चुनाव: अमित शाह का निर्देश, जनता तक पहुंचें पार्टी सांसद और मंत्री


दिल्ली विधानसभा चुनाव पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में रविवार देर रात तक बैठक की. यह बैठक दो घंटे से ज्यादा देर तक चली. इसमें दिल्ली चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई. बीजेपी के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद और कुछ विधायक भी बैठक शामिल हुए. सूत्रों के अनुसार बैठक में  बताया गया कि दिल्ली चुनाव में मुख्यमंत्रियों, सांसदों और मंत्रियों की ड्यूटी लगेगी. इन सभी पार्टी नेताओं को नुक्कड़ सभा और समूह में और छोटी-छोटी मीटिंग के जरिए जनता तक पहुंचना है और जनसंपर्क अभियान को तेज करना है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here