- दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस
- दिल्ली में संस्थागत क्वानरटीन का फैसला लिया वापस
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण में रफ्तार देखी जा रही है. हर दिन हजारों की संख्या में कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं. इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पांच दिन के संस्थागत क्वानरटीन का फैसला वापस ले लिया है.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
दरअसल, बीते दिन ही दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारनटीन करने पर रोक लगा दी थी. उपराज्यपाल ने दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों को पहले पांच दिन अनिवार्य संस्थागत क्वारनटीन करने का आदेश दिया था. हालांकि अब उपराज्यपाल ने अपना ये फैसला वापल ले लिया है.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
इस बारे में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट किया है. ट्वीट के माध्यम से अनिल बैजल ने कहा है कि जिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर में आइसोलेशन की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें ही संस्थागत क्वारनटीन की प्रक्रिया से गुजरना होगा.
Regarding institutional isolation, only those COVID positive cases which do not require hospitalisation on clinical assessment & do not have adequate facilities for home isolation would be required to undergo institutional isolation.
— LG Delhi (@LtGovDelhi) June 20, 2020
वहीं इस मुद्दे पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से कहा कि होम आइसोलेशन खत्म करने पर समस्याएं होंगी. उन्होंने कहा था कि सरकारी अस्पतालों और अन्य सरकारी इंतजामों में अभी सिर्फ 6000 बेड उपलब्ध हैं. जबकि दिल्ली में अभी होम आइसोलेशन में 10 हजार लोग रह रहे हैं. अब सवाल है कि इन्हें कहां रखा जाए.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
दिल्ली में कितने मामले?
वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार तेज हो चुकी है. दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 53116 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. इसके अलावा दिल्ली में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या दो हजार के पार हो चुकी है. दिल्ली में कोरोना के कारण 2035 लोगों की जान जा चुकी है.

