दिल्ली में अमेरिकी दूतावास तक पहुंचा कोरोना वायरस, अधिकारी संक्रमित – Coronavirus outbreak india delhi us embassy officials test positive covid 19 news

  • दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा
  • भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 2590 तक पहुंची

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने भारत और अमेरिका समेत पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में भी कोरोना वायरस पहुंच गया है. अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि मिशन के एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हालांकि, अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने इस अधिकारी के बारे में और विस्तृत जानकारी नहीं दी.

अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने इंडिया टुडे को बताया कि वो भारतीय स्वास्थ्य अधिकारियों के संपर्क में हैं. प्रवक्ता ने कहा, ‘हमको नई दिल्ली दूतावास के एक कर्मचारी के कोरोना वायरस की चपेट में आने की जानकारी है. हम भारतीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर इस कर्मचारी को उचित उपचार उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं. गोपनीयता के कारण हम इसके अतिरिक्त जानकारी साझा करने में सक्षम नहीं हैं.’

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

अमेरिकी दूतावास ने यह जानकारी देने से भी इनकार कर दिया कि कोरोना मरीज अमेरिकी है या भारतीय है. हालांकि, एक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राजदूत ने एक अप्रैल को दूतावास के सभी कर्मचारियों को एक ई-मेल लिखकर सूचित किया था कि एक अमेरिकी में संक्रमण की पुष्टि हुई है. संभावित मामलों की ट्रेसिंग की जा रही है और जिन्हें भी संक्रमण होने की आशंका हो, उन्हें मेडिकल सपोर्ट मुहैया कराया जा रहा है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

इस बीच अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, ‘अमेरिकी विदेश विभाग के पास विदेश में और स्थानीय तौर पर कार्यरत अमेरिकी नागरिकों और कर्मचारियों की सुरक्षा से बड़ी कोई जिम्मेदारी नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नई दिल्ली के अमेरिकी दूतावास में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी उचित उपाय किए जा रहे हैं.’

आपको बता दें कि विश्वभर में जानलेवा कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 10 लाख से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें से 56 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 2 लाख 58 हजार 214 से ज्यादा हो चुकी है. इस वैश्विक महामारी की सबसे ज्यादा चपेट में इटली है, जहां पर 14 हजार 680 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर स्पेन हैं, जहां मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार 934 पार हो चुका है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here