दिल्ली में ज्यादा टेस्ट की वजह से अधिक केस, टेस्टिंग में देश के औसत से हम आगे: केजरीवाल – Coronavirus arvind kejriwal delhi corona testing press conference

  • दिल्ली में अधिक टेस्टिंग की वजह से ज्यादा मामले: केजरीवाल
  • अब लोगों को दस किलो राशन मिलेगा: CM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर बात की. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के अधिक केस इसलिए आ रहे हैं, क्योंकि हम ज्यादा टेस्टिंग करवा रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दस साल की आबादी पर कुल 2300 टेस्ट करवा रहे हैं, जबकि देश का जो औसत है वह सिर्फ दस लाख पर 500 टेस्टिंग का है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में 1100 से अधिक लोग कोरोना वायरस को मात भी दे चुके हैं, जो कि हमारे लिए राहत की खबर है. इतना ही नहीं अन्य राज्यों के मुकाबले दिल्ली में मरने वालों की संख्या और औसत भी काफी कम है, अभी तक सिर्फ 59 लोगों की जान गई है. लेकिन हमें इस संख्या को और भी कम करना है.

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के बारे में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लगातार कंटेनमेंट जोन को बढ़ा रहे हैं और वहां पर टेस्टिंग-स्क्रीनिंग कर रहे हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब गरीब लोगों को दिल्ली में 10 किलो राशन दिया जाएगा, इसके अलावा साथ में एक किट दी जाएगी जिसमें जरूरत का सामन होगा. दिल्ली में इससे पहले पांच किलो राशन मिलता था, जिसे पिछले महीने बढ़ाकर साढ़े सात किलो कर दिया गया था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here