सुकमा में जांच करते सुरक्षा बल के जवान.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार के निर्देशानुसार सुकमा (Sukma) कलेक्टर द्वारा जिले में लाॅकडाउन (Lockdown) के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लिए निर्देश जारी किया गया है.
नए निर्देश के मुताबिक वैवाहिक समारोह के आयोजन के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनुमति प्राप्त की जा सकती है. अधिकतम 20 लोगों के साथ निजी स्थान (घर में) विवाह की अनुमति दी जा सकेगी. नगर पालिका परिषद सुकमा और नगर पंचायत दोरनापाल व कोन्टा के ऐसे वार्ड जहां अधिक भीड़-भाड़ नहीं होता हो, बड़े बाजार नहीं हो और एक जगह समूह में बाजार नहीं लगता हो वहां सशर्त दुकान प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है. जिले में किसी भी स्थान पर दुकान संचालन एवं अन्य गतिविधियों के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाय कि जिले में 144 प्रभावशील है.
मास्क पहनना जरूरी
महामारी अधिनियम के तहत हर कार्यवाही को अंजाम देेने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है और न्यूनतम 1 मीटर की सामाजिक दूरी के साथ कार्य करना होगा. इन क्षेत्रों में दी जा रही दुकान संचालन की अनुमति शर्तों के आधार पर 50 प्रतिशत कर्मचारी क्षमता के साथ दुकानों का संचालन किया जाए. शत प्रतिशत क्रेता और विक्रेता सहित दुकान के कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने के साथ ही दुकान में सेनीटाइजर एवं हाथ धुलाई की व्यवस्था सुनिश्चित करना होगा. दुकानों में ग्राहकों के लिए सामाजिक दूरी तय करने के लिए 1-1 मीटर के अंतर पर मार्किंग करने के निर्देश दिए गए हैं.नियमों का पालन नही तो होगी करवाई
मास्क का उपयोग नहीं करना, सामाजिक दूरियों का पालन नहीं करना, हाथ धुलाई की व्यवस्था न होना, निर्धारित मानक से अधिक कर्मचारियों का उपस्थित होना इस आदेश का उल्लंघन पर अर्थदण्ड 500 रुपये, द्वितीय बार उल्लंघन पर 2000 रुपये अर्थदण्ड लगाया जाएगा. इसके बाद उल्लंघन करने पर संबंधित प्रतिष्ठान को बंद करने की करवाई किया जाएगा.
ये संस्थाएं रहेगी खुली और बंद
किसी भी स्थिति में सेलून, ब्यूटी पार्लर, पान गुटखा एवं तंबाखू विक्रय की दुकान, व्यायामशाला, तरणताल, शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स ,सामाजिक समारोह के भवन ,वैवाहिक भवन, गार्डन, खेल मैदान एवं खेल से संबंधित क्षेत्र, बैठक व्यवस्था के साथ संचालित रेस्टोरेंट का परिचालन प्रतिबंधित होगा. भोजन सामग्री विक्रय के सभी दुकानें टेक अवे सुविधा के साथ संचालित होंगी. दुकान के अतिरिक्त सामाजिक धार्मिक, राजकीय शैक्षणिक संस्थायें पूर्ववत बंद रहेंगी. वर्तमान सार्वजनिक यातायात प्रतिबंधित हैं, केवल विशेष आवश्यकता होने पर अपने निजी वाहन से घर से निकल सकते हैं.
ये भी पढ़ें:
कांग्रेस नेता का Facebook आईडी हैक कर दोस्तों को ठगा, पुलिस ने शुरू की जांच
CM भूपेश बघेल के नाम 150 महिलाओं का खत, लिखा- लॉकडाउन के बाद भी जारी रहे शराबबंदी
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 1, 2020, 12:10 PM IST

