दिल्ली में दिनदहाड़े बीजेपी नेता राहुल सिंह की हत्या, मारी गईं 6 गोलियां – delhi west vinod nagar bjp leader rahul singh murder

  • मंडावली इलाके में हुई घटना
  • आपसी रंजिश में कत्ल का शक

दिल्ली में दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर से पूर्व निगम प्रत्याशी राहुल सिंह उर्फ भुरू सिंह को 6 गोलियां मारी गई हैं. राहुल सिंह पर हमला बुधवार सुबह उस वक्त हुआ, जब वो मॉर्निंग वॉक पर निकले थे.

बदमाशों ने मयूर पब्लिक स्कूल के पास उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दागी. 8 महीने पहले पहले भी राहुल सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन वह बाल-बाल बच गए थे. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में बीजेपी नेता राहुल सिंह की हत्या की गई है.

मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही राहुल सिंह के परिजनों और करीबियों से पूछताछ की जा रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here