why people need love: Need More Love: इन लोगों को होती है प्यार की सबसे अधिक जरूरत – people who needs more love and attention

Edited By Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

प्यार की जरूरत हर इंसान को होती है। क्योंकि हम समाजिक प्राणी हैं और रिश्तों के बिना नहीं रह सकते। लेकिन हमारे ही बीच कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सामान्य से अधिक प्यार की जरूरत होती है। ऐसा कुछ सायकॉलजिकल कारणों के चलते होता है। यहां जानें कि आपके आस-पास किस इंसान को आपसे प्यार और अपनेपन की सबसे अधिक जरूरत है…

यह है प्यार की जरूरत का सबसे बड़ा संकेत

-मनोवैज्ञानिक और काउंसलर्स के अनुसार, जिन लोगों को प्यार की जरूरत होती है उन्हें भी गुस्सा बहुत अधिक आता है! यह बात आपको हैरान जरूर कर सकती है लेकिन मनोभावों की हकीकत से जुड़ी है। दरअसल, जब किसी इंसान को लगातार अनदेखा किया जाता है तो वह एक तरह की नेगेटिविटी से भर जाता है।

Domestic Violence: आजकल इन 10 वजहों से लड़ रहे हैं मियां-बीवी

इन्हें प्यार चाहिए होता है

-खासतौर पर घर और परिवार में अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो व्यक्ति का दुनिया-समाज और रिश्तों को देखने का नजरिया बदलने लगता है। जो कि नकारात्मकता से भरा हुआ होता है। इसलिए अधिक गुस्सा करनेवाले लोगों को आमतौर पर प्यार और सम्मान की जरूरत होती है। यह मानसिक अवस्था की बात हो रही है। जबकि कुछ लोग गुस्सा दिखाकर खुद को सुपीरियर साबित करने की कोशिश भी करते हैं। इन दोनों व्यवहारों में अंतर है।

NBT

इन लोगों क होती है प्यार की अधिक जरूरत

इन्हें खुद को जानना होगा

-कुछ लोगों को यह बात हैरान कर सकती है कि नींद पूरी ना होने का गुस्सा बढ़ने से क्या संबंध? क्योंकि नींद पूरी ना होने पर थकान महसूस होती रहती है। ऐसा सोचनेवाले लोग बिल्कुल सही हैं, बस उन्हें यह जानने की जरूरत है कि अगर यह थकान लंबे समय तक बनी रहती है तो हमारे ब्रेन और डायजेस्टिव सिस्टम के फंक्शन पर बुरा असर डालने लगती है।

Psychology: लंबी जिंदगी जीते हैं वे लोग, जिनके पास होता है ऐसा पार्टनर

पेट की गड़बड़ और खराब मूड का कनेक्शन

-नींद पूरी ना होने पर कुछ लोगों को स्ट्रेस लेवल बढ़ने से बहुत अधिक भूख लगने लगती है, वहीं कुछ लोगों को स्ट्रेस की वजह से कुछ खाने की इच्छा ही नहीं होती है। इस कंडीनशन में मेटाबॉलिज़म का रोल बहुत अधिक महत्वपूर्ण होता है।

NBT

मूड खराब रहना

-जिनका मेटाबॉलिक सिस्टम फास्ट होता है और जो लोग हाइपरऐक्टिव होते हैं या बहुत अधिक सोचते हैं, उनमें अधिक भूख लगने के लक्षण देखे जाते हैं। जबकि मेटाबॉलिज़म स्लो होने पर लोगों की भूख गायब हो जाती है और वे अत्यधिक मानसिक दबाव महसूस करने लगते हैं।

Heart Failure: तेजी से दिल के मरीज बन रहे हैं युवा, ये हैं 7 मुख्य वजह

खून की धीमी रफ्तार

-जिन लोगों का बीपी लो रहता है, उन्हें भी बहुत अधिक नींद आती है। जब परिवार के लोग उन्हें खाना-खाने या किसी अन्य काम के लिए जगाते हैं तो वे अक्सर खीज जाते हैं। क्योंकि गुस्सा शारीरिक कमजोरी की निशानी भी होता है। वहीं, बीपी हाई होने की स्थिति में व्यक्ति को घबराहट के साथ ही अधिक गुस्सा आने की शिकायत रहने लगती है।

NBT

बेड से उठने का मन नहीं करता

बिस्तर से प्यार नहीं खुद से दूरी है यह

-मनोविज्ञान के अनुसार, जो लोग बहुत अधिक सोते हैं, उनके अधिक सोने के पीछे उनका अकेलापन महसूस करना या किसी भी कारण खालीपन से भरा हुआ होना हो सकता है। बहुत अधिक मानसिक तनाव के कारण भी अधिकतर लोग लेटे रहना पसंद करते हैं, फिर भले ही वे सो ना रहे हों।

-ऐसा हॉर्मोनल डिसबैलंस के चलते होता है। अगर आपके आस-पास ऐसा कोई व्यक्ति है, जो सामान्य से अधिक सोता है तो आपको उससे बात करने की जरूरत है। जरूरी लगे तो सायकाइट्रिस्ट से जरूर संपर्क करें।

इन लोगों को लगता है बाथरूम और टॉयलट में अधिक वक्त


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here