दिल्ली में 21वें दिन लगातार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल 80.38 लीटर – Petrol and diesel prices at rs 80 38litre increase by 0 25 and rs 80 40litre increase by rs 0 21 respectively in delh

  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 21वें दिन वृद्धि
  • दिल्ली में पेट्रोल 80.38 व डीजल 80.40 लीटर हुआ

पेट्रोल-डीजल के दाम में तेल कंपनियों ने शनिवार को लगातार 21वें दिन बढ़ोतरी की है. दिल्ली में अब पेट्रोल 80 के पार हो गया है, जबकि डीजल तो पहले ही यह आंकड़ा पार कर चुका है.

शनिवार को पेट्रोल 25 पैसे महंगा हुआ वहीं डीजल की कीमत में 21 पैसे का इजाफा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.13 रुपये से बढ़कर 80.38 प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल 80.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है. दिल्ली में डीजल का दाम पेट्रोल से ज्यादा है.

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से सब्जी और फल बाजारों में वस्तुओं की बिक्री प्रभावित होती है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी में एक सब्जी बेचने वाले का कहना था कि जब से ट्रांसपोर्टेशन का चार्ज बढ़ा है, बाजार महंगा हो गया है. बिक्री कम हुई है.

ये भी पढ़ें: चीनी माल का बहिष्कार करेंगे व्यापारी, दिसंबर 2021 तक चीन को देंगे 1 लाख करोड़ का झटका

बता दें कि भारत में तेल के दामों में उस समय बढ़ोतरी हो रही है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी है, इसके बावजूद तेल कंपनियां अपना मार्जिन सुधारने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं.

भारतीय कंपनियों ने कच्चा तेल काफी पहले ही खरीद कर भंडारण कर लिया था और इसकी वजह से उन्हें इन्वेंट्री लॉस काफी ज्यादा हो रहा है. इंडियन ऑयल को पिछले 4 साल में पहली बार भारी घाटे का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: क्या वाकई शराब पर निर्भर है राज्यों की इकोनॉमी? जानें कितनी होती है कमाई?

पेट्रोल-डीजल राज्य और केंद्र सरकारों के लिए कमाई के मोटे स्रोत होते हैं. दूसरी तरफ, पेट्रोलियम कंपनियां तो कारोबार ही मुनाफे के लिए कर रही हैं. तो वे भला कमाई क्यों न करें, तो इसीलिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं.

जब लॉकडाउन में राजस्व की भारी तंगी हो गई तो राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाना शुरू किया. पिछले महीने यानी मई के पहले हफ्ते में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों ने डीजल पर वैट बढ़ाया था.

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र के मंत्री ने अमिताभ-अक्षय पर उठाए सवाल, पेट्रोल के बढ़ते दाम पर कब बोलेंगे?

इसके अलावा यह केंद्र सरकार के लिए भी कमाई का मोटा स्रोत है. मई में ही केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल पर एक्साइज में 10 रुपये लीटर और डीजल पर एक्साइज में 13 रुपये लीटर की सीधे बढ़त कर दी थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here