- लॉकडाउन में बड़ी संख्या में बाहर निकल रहे हैं लोग
- दिल्ली में 20 से ज्यादा ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही
कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 2 चरणों में 40 दिनों का लॉकडाउन लागू है, लेकिन सख्त निर्देशों के बाद भी बड़ी संख्या में लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे में नियम-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर नजर बनाए रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है.
राजधानी दिल्ली में तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना से संक्रमण की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, साथ ही लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की संख्या भी कम नहीं हो रही और अब दिल्ली पुलिस ऐसे लोगों पर नजर बनाए रखने के लिए ड्रोन का सहारा ले रही है.
#WATCH Eye in the sky with LIVE announcement & remote monitoring. Drones with remote monitoring & live announcements being used in South District to enforce lockdown, like here at a park in Shahpur Jat: DCP South, Delhi Police. (Video source: Delhi Police) pic.twitter.com/os8Q1YQfOB
— ANI (@ANI) April 29, 2020
दिल्ली पुलिस उच्च तकनीक से लैस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है. दिल्ली पुलिस पूरी दिल्ली पर नजर बनाए रखने के लिए 20 से ज्यादा ड्रोन का प्रयोग कर रही है.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
ड्रोन लॉकडाउन पर नजर बनाए रखने के लिए सबसे कारगर हथियार बन रहा है. दिल्ली के अंदरूनी इलाकों में ड्रोन में लगे कैमरों से नजर रखी जा रही है. ड्रोन के जरिए लोगों के एक जगह पर एकत्र होने और सामाजिक दूरी को बनाए रखने पर नजर रखी जा रही है. इसके अलावा ड्रोन से कई इलाकों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है.
लखनऊ में भी ड्रोन कैमरों से नजर
सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि कई अन्य शहरों में भी ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने पिछले हफ्ते ई-एजेंडा आजतक में शहर के हॉटस्पॉट इलाकों के बारे में बताया था कि निगरानी के लिहाज से इन इलाकों में ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
उन्होंने कहा कि यहां तक कि पुलिस ने किसी भी तरह के मूवमेंट को रोकने के लिए इन इलाकों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाए हैं. जिनके माध्यम से वहां होने वाली हर हलचल पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है. इन इलाकों के बाहर लखनऊ में लॉकडाउन पूरी तरह से अमल में लाया गया है. बहुत कम वाहन सड़कों पर दिख रहे हैं, जिन्हें पास दिए गए हैं.
दिल्ली और लखनऊ के अलावा कई अन्य शहरों में भी लॉकडाउन पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है.

