nusrat jahan iftaari: इफ्तारी के लिए नुसरत जहां ने पहना खूबसूरत पीला सूट, आपके लिए भी हो सकती है परफेक्ट चॉइस – nusrat jahan iftaari ramzan or ramadan yellow kurta look is perfect for all day comfort

नुसरत जहां अपने कपड़ों के सिलेक्शन को लेकर हमेशा क्लासी रहती हैं। इस बार भी उन्होंने इफ्तारी के लिए सूट चुना तो वह सुंदर, एलिगेंट और बेहद कंफर्टेबल क्लोद्स व लुक का था।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ऐक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैन्स से लॉकडाउन के बीच भी जुड़ी हुई हैं। वह इस दौरान की अपनी जिंदगी की झलक को तस्वीरों के रूप में सबके साथ साझा करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने इफ्तारी करते हुए भी अपने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसमें नुसरत की सिंप्लिसिटी ऐंड ब्यूटी देखने लायक थी।

इंस्टाग्राम पिक्स में नुसरत लाइट येलो कलर का कॉटन का कुर्ता पहनी दिखाई दे रही हैं। इस कुर्ते पर लाइट कलर के थ्रेड की खूबसूरत चिकन एम्ब्रॉइडरी देखी जा सकती है, जो ऐक्ट्रेस के लुक की यूएसपी भी रही। नुसरत ने इसके साथ मैचिंग शिफॉन दुपट्टा सिर पर लिया हुआ था। वहीं उन्होंने पैरों में मैचिंग की जगह न्यूड कलर की लेगिंग्स पहनी थीं।

नुसरत जहां हाथ में सिर्फ एक चूड़ी और स्टोन रिंग्स पहनी हुई थीं। वहीं उन्होंने बालों के लुक को नैचरल रखते हुए खुला रखा था और मेकअप न के बराबर किया था। बिना मेकअप के भी इस अदाकारा की खूबसूरती तस्वीर में साफ देखी जा सकती है।

ऐश्वर्या राय का यह कुर्ता है गर्मियों के लिए परफेक्ट चॉइस

… तो इसलिए हमें लगता है कि सभी लड़कियों को ट्राई करना चाहिए नुसरत जहां का यह स्टाइल

कॉटन का कुर्ता और लेगिंग्स ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि दोनों ही चीजें कंफर्ट के लिहाज से बेस्ट हैं। कॉटन को समर के लिए बेस्ट फैब्रिक माना जाता है। वहीं लेगिंग्स स्ट्रेचेबल होती हैं, जिससे मूवमेंट करने में आसानी होती है। इसमें लंबे समय तक भी बैठने पर स्किन इरिटेशन नहीं होता है। वैसे वर्क फ्रॉम होम के लिए भी यह बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि इसे दिनभर पहने रहने पर भी आपका कंफर्ट बना रहेगा।

साड़ी में नजर आती है नुसरत जहां की असली खूबसूरती

  • साड़ी में नजर आती है नुसरत जहां की असली खूबसूरती

    अब इस साड़ी को ही देख लीजिए। इस तस्वीर में नुसरत कांजीवरम साड़ी पहनी दिखाई दे रही हैं। वैसे तो कांजीवरम में अक्सर ऐक्ट्रेस रेखा ही दिखाई देती हैं, जो ज्यादातर गोल्डन ऐंड वाइट कलर की साड़ियां चुनती हैं। हालांकि, नुसरत की यह तस्वीर दिखाती है कि इस फैब्रिक में भी कितने खूबसूरत कलर्स आते हैं। उन्होंने लाइट पर्पल, गोल्डन ऐंड सिल्वर पैटर्न वाली साड़ी चुनी थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहना था, जिसमें पीछे डोरी डिजाइन था। नुसरत ने अपने लुक को एलिगेंट टच देते हुए कुंदन ऐंड पर्ल के लॉन्ग डैंगलर्स और कुंदन जड़े बैंगल्स चुने थे।

  • पार्टी परफेक्ट ब्लैक साड़ी

    किसी रिसेप्शन पार्टी में जाना है या दोस्त की शादी में शामिल होना है, नुसरत की यह ब्लैक साड़ी परफेक्ट चॉइस हो सकती है। इस साड़ी में किया गया ओवरऑल स्टड वर्क और उसके साथ पल्ले पर किया गया ब्रॉड ऐंड रिच फ्लोरल थ्रेड वर्क साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगाता दिखा। ऐक्ट्रेस ने इसके साथ वेलवेट का फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना था। बात करें जूलरी की तो उन्होंने छोट ईयरपीस पहने थे जिसमें ब्लैक ऐंड वाइट स्टोन के साथ वाइट पर्ल लगा था। वैसे इस लुक को और खास उनके बालों में लगे गुलाब के फूल बना रहे थे। अगर चाहें तो आप भी इस तरह की हेयरस्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।

  • ब्यूटीफुल ऐंड एलिगेंट

    अगर आपको ब्यूटीफुल ऐंड एलिगेंट नजर आना है तो नुसरत की यह कोरा मसलिन सिल्क लाइट पर्पल शेड की साड़ी परफेक्ट है। इस साड़ी को पूरी तरह से प्लेन रखते हुए बॉर्डर पर ब्लैक ऐंड सिल्वर टाइटली निड ज़िग-जैग वर्क किया गया है। नुसरत ने इसके साथ सिल्वर बेस्ड स्टेटमेंट जूलरी पहनी थी। वहीं हाथों में उन्होंने डायमंड स्टडिड लाइट वेट बेंगल्स पहने थे। उनका यह लुक ऐसा है जिसे यंग विमिन आसानी से कैरी कर सकती हैं।यह भी पढ़ें: सिल्क की साड़ियों को रखते हुए कहीं आप तो नहीं कर रहीं ये गलतियां

  • सिल्क की यह साड़ी भी है शानदार

    वैसे अगर आपको पार्टी में जाना है तो नुसरत की यह ब्लू कोरा मसलिन सिल्क साड़ी शानदार रहेगी। इसमें ओवरऑल माइक्रो गोल्डन पोल्का डॉट्स हैं, तो वहीं बॉर्डर गोल्डन रखी गई है जो उसे शादी जैसे फंक्शन में जाने के लिए अच्छी चॉइस बनाती है। वैसे आप चाहें तो नुसरत की तरह ही फ्लोरल प्रिंट का ब्लाउज ले सकती हैं जो कॉन्ट्रॉस्टिंग इफेक्ट क्रिएट करते हुए आपके लुक को और स्टाइलिश बना देगा। इस तस्वीर में ऐक्ट्रेस गले में चोकर स्टाइल नेकपीस पहनी दिखाई दे रही हैं, जिसमें ब्लू स्टोन्स लगे दिखे जो साड़ी से मैच कर रहे थे। वहीं हाथों में नुसरत ने लाइट वेट बैंगल्स पहने थे।यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की वार्डरॉब है बड़े काम की, मैडम से सीखिए साड़ी में कैसे दिखें स्टाइलिश नारी

  • वेडिंग परफेक्ट लुक

    अगर आपकी बहन की या किसी क्लोज कजिन की शादी है तो यकीन मानिए नुसरत जैसी वेलवेट की साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। इस तस्वीर में नुसरत रॉयल ब्लू कलर की वेलवेट की साड़ी पहनी दिख रही हैं, जिस पर ओवरऑल गोल्डन बूटी वर्क किया गया है, वहीं बॉर्डर पर भी गोल्डन थ्रेड वर्क दिखाई देता है। इस लुक को और भी ज्यादा रिच लुक नुसरत का ब्लाउज दे रहा था जिस पर हेवी मैचिंग गोल्डन वर्क किया गया था। वहीं नुसरत की कॉन्ट्रास्टिंग स्टोन कलर की गोल्डन जूलरी उन्हें और गॉरजस लुक दे रही थी। (सभी फोटो साभार: nusratchirps)

Web Title nusrat jahan iftaari ramzan or ramadan yellow kurta look is perfect for all day comfort(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here