दिल्ली सरकार ने मांगी शराब की सरकारी दुकानों की लिस्ट, खोलने की मिल सकती है इजाजत – Coronavirus lockdown delhi government excise department list liquor beer shops open permission covid 19

  • अभी नहीं खुलेंगी शराब और बीयर की प्राइवेट दुकानें
  • केंद्र सरकार की गाइड लाइन्स के तहत मिलेगी इजाजत

दिल्ली एक्साइज डिपार्टमेंट ने एल-6 और एल-8 यानी शराब और बीयर की सरकारी दुकानों की लिस्ट मांगी है. हालांकि अभी प्राइवेट शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी. काफी प्राइवेट दुकानें शॉपिंग मॉल्स और मार्केट में हैं और लॉकडाउन में अभी शॉपिंग मॉल्स और मार्केट नहीं खुलेंगे. ऐसे में प्राइवेट शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी.

शराब की वही सरकारी दुकानें खोलने की इजाजत दी जा सकती है, जो अलग-अलग (स्टैंड-अलोन) होंगी. कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह की कोई दुकान नहीं खुल सकती है. दिल्ली में इस समय करीब 96 कंटेनमेंट जोन हैं और इन जोन में कोई कमर्शियल एक्टिविटी शुरू नहीं हो सकती है. केवल शराब की सरकारी दुकानों को ही खोलने की इजाजत दी जा सकती है. फिलहाल इस बारे में दिल्ली सरकार अंतिम फैसला लेगी.

एक्साइज डिपार्टमेंट ने दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम, दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम, दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड और दिल्ली उपभोक्ता सहकारी थोक स्टोर लिमिटेड से शराब और बीयर की सरकारी दुकानों की लिस्ट मांगी है.

download_050320123406.png

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

आपको बता दें कि 4 मई से शुरू होने वाले लॉकडाउन 3.0 को लेकर केंद्र सरकार ने जो गाइडलाइंस जारी की है, उनको दिल्ली सरकार पूरी तरह से लागू करने जा रही है. दिल्ली के सभी 11 जिले रेड जोन में हैं और केंद्र ने रेड जोन के लिए जो नियम-कायदे बनाए हैं, उनके मुताबिक ही दिल्ली सरकार दुकानों और दफ्तरों को खोलने पर फैसला लेगी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

वहीं, भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है. अब तक कोरोना वायरस के 37 हजार 775 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 1223 लोगों की मौत हो चुकी है. मोदी सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा है, जो 17 मई तक चलेगा.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here