दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने समन्वय प्रकोष्ठ का गठन, सचिव स्तर के 6 अधिकारी शामिल, Coordination cell formed to bring stranded people to other states 6 officers of Secretary level included | raipur – News in Hindi

दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने समन्वय प्रकोष्ठ का गठन, सचिव स्तर के 6 अधिकारी शामिल

सभी विभागों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

सभी अधिकारी प्रदेश के नागरिकों की राज्य वापसी के साथ ही छत्तीसगढ़ में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों को वापस भेजने और यहां से होकर अन्य राज्य जाने वाले नागरिकों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों, पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों और अन्य लोगों की वापसी के लिए भारत सरकार और अन्य राज्य सरकारों से समन्वय और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने सचिव स्तर के छह अधिकारियों की राज्य स्तरीय समन्वय प्रकोष्ठ का गठन कर दिया है. प्रकोष्ठ में शामिल अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है. छत्तीसगढ़ लौटने या यहां से अपने गृहराज्य में वापसी के इच्छुक संबंधित राज्य के लिए नामांकित नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. सरकार ने सभी नोडल अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं.

सभी अधिकारी प्रदेश के नागरिकों की राज्य वापसी के साथ ही छत्तीसगढ़ में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों को वापस भेजने और यहां से होकर अन्य राज्य जाने वाले नागरिकों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे. राज्य के भीतर संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से भी समन्वय स्थापित करने का काम प्रकोष्ठ के अधिकारियों को सौंपा गया है.

ये बनाए गए नोडल अधिकारी

श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा को असम, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के लिए नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है. साथ ही वे प्रदेश के श्रमिकों की वापसी के लिए समन्वय और जरूरी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे. खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है. वे सभी राज्यों से लौटने वाले लोगों के लिए परिवहन की व्यवस्था भी देखेंगे. पीडब्यूडी सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी को महाराष्ट्र और कर्नाटक, जल संसाधन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत को राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश, पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. को आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड और समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. को तमिलनाडू, पुदुचेरी, केरल और शेष अन्य राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है.सरकार ने समन्वय प्रकोष्ठ के अधिकारियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश के नागरिकों की वापसी और दूसरे राज्यों के लोगों को उनके गृहप्रदेश वापस भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों, श्रम विभाग, उद्योग विभाग, खनिज विभाग, गृह विभाग, परिवहन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: 

कोटा से लौटे 2252 बच्चों का COVID-19 टेस्ट नेगेटिव, 14 दिनों तक रहना होगा क्वारंटाइन 

मुंगेली में टोटल लॉकडाउन का दूसरा दिन, पूरे शहर में वाटर सप्लाई नहीं होने से परेशानी बढ़ी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 2, 2020, 12:45 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here