नक्सलियों ने अपहरण किए पुलिस एएसआई की हत्या कर दी.
Bijapur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के आदिवासी बाहुल्य बीजापुर (Bijapur) जिले में नक्सलियों (Naxalite) ने हिंसा की वारदात (Crime) को अंजाम दिया है. नक्सलियों द्वारा अपरहण पुलिस एएसआई मुरली ताती कि हत्या कर दी है.
बता दें कि इसी महीने की 3 तारीख को बीजापुर के ही तर्रेम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में 23 जवान शहीद हो गए थे. मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने जम्मू कश्मीर के एक सीआरपीएफ जवान राकेश्वार सिंह मनहास का अपहरण कर लिया था, जिसे 5 दिन बाद उन्होंने रिहा कर दिया. इसके बाद 21 अप्रैल को बस्तर के ही पुलिस अफसर का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी है.
दंतेवाड़ा में डी-रेल की ट्रेन
बता दें कि बीते 21 अप्रैल की देर रात नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाया. यहां पर नक्सलियों ने पैसेंजर ट्रेन को डिरेल (Train derail) कर दिया है. इंजन समेत एक डिब्बा डिरेल हो गया है. इससे 5-6 पैसेंजर घायल हुए हैं. नक्सली आतंक के अब तक इतिहास में पहली बार है, जब नक्सलियों ने यात्री पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाया है. घटना की सूचना के बाद DRG की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है. अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने की वजह से पुलिस सावधानी बरतते हुए कदम रख रही है. नक्सलियों ने भांसी और बचेली के बीच पैसेंजर ट्रेन को रोका. बताया जा रहा है कि वाॅकी-टॉकी लिये महिला नक्सली भी वहां पर मौजूद थी. ट्रेन को रोके हुए 45 मिनट से अधिक समय हो चुका है. ट्रेन को बीच जंगल में रोका गया है.


