us to resume j and j corona vaccine despite rare clot risk, us statement on covid-19 situation india | कोरोना से जंग में US ने हटाया J&J की वैक्सीन पर लगा बैन, भारत के हालात पर जताई चिंता

वाशिंगटन: कोरोना वायरस (Coronavirus) से जारी जंग के बीच अमेरिकी सरकार ने जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) की सिंगल शॉट वाली वैक्सीन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है. वैज्ञानिक सलाहकारों से चर्चा के दौरान खून के थक्के जमने (Blood Clot) के खतरे के बीच कोविड-19 (Covid-19) पर इसकी प्रभावी क्षमता को ध्यान में रखते हुए जो बाइडेन सरकार ने ये फैसला किया है. 

Johnson & Johnson से ब्लड क्लॉटिंग केस का डाटा सार्वजनिक

सरकार ने जे एंड जे की कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) से संबंधित एक आंकड़ा साझा करते हुए अपनी बात रखी. सरकार ने इस कंपनी की वैक्सीन ले चुके करीब 80 लाख लोगों में सिर्फ 15 में अत्यधिक असामान्य प्रकार के रक्त के थक्के जमने की जानकारी देते हुए कहा, ‘वैक्सीन का सिंगल शॉट लेने वाले जिन यूजर्स में खून जमने की शिकायक आई उनमें से सभी महिलाएं थीं, जिनकी उम्र 50 से कम थी. इनमें तीन की मौत हो गई, और सात का अस्पताल में इलाज जारी है.’

ये भी पढ़ें- Research में दावा: Corona Vaccine की पहली Dose के बाद ही 65% तक कम हो जाता है Infection का खतरा

चेतावनी जारी करने के साथ इस्तेमाल की मंजूरी

आखिरकार शुक्रवार को अमेरिकी फूड एंड ड्रग प्रशासन और सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल ने फैसला किया कि महामारी से लड़ने के लिए जे एंड जे की वैक्सीन भी बहद प्रभावी है. सरकार ने बैन हटाने की एक वजह बताते हुए कहा कि ब्लड क्लाटिंग के जोखिम को अन्य उपचार से भी नियंत्रित किया जा सकता है.

वहीं अब इस वैक्सीन को इस वैधानिक चेतावनी के साथ भी बाजार में जारी किया जा सकता है ताकि युवा महिलाएं खुद ये तय कर सकें कि वो ये टीका लगवाना चाहती हैं या वो किसी और विकल्प को प्राथमिकता देती हैं. 

सीडीसी निदेशक डॉ. रोशेल वालेंस्की ने कहा, ‘हमारे टीके सुरक्षा प्रणाली काम कर रहे हैं. शोध के दौरान हमने असाधारण दुर्लभ घटनाओं की पहचान की और आगे भी विभाग इस टीके के प्रभावों और ऐसे असामान्य घटनाक्रम यानी इसके नतीजों पर नजर बनाए रखेगा. 

भारत के हालात चिंताजनक: US

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की वजह से हो रही मुश्किलों के बीच अमेरिका (US) ने भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ाने की बात कही है. अमेरिकी विदेश विभाग (US State Department) ने कहा, ‘हम समझते हैं कि भारत में कोरोना की स्थिति एक वैश्विक चिंता का विषय बन चुकी है. जैसा कि हम अपने भारतीय मित्रों को इस महामारी से जूझते हुए देख रहे हैं.

भारत के साथ सहयोग बढ़ाने के संकेत

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि विकट हालात सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में हैं. हम आवश्यक आपूर्ति की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. हमने जरूरी चीजों की आपूर्ति की रुकावटों को भी दूर किया है. हम महामारी का मुकाबला करने के लिए अपने भारत के साथियों के साथ सहयोग जारी रखेंगे.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here