नगरीय निकायों को सम्पत्ति कर का निर्धारण करने के निर्देश


नगरीय निकायों को सम्पत्ति कर का निर्धारण करने के निर्देश


 


भोपाल : शनिवार, जुलाई 4, 2020, 17:11 IST

संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा सभी नगरीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्ययोजना अनुसार सम्पत्ति कर का निर्धारण करने के निर्देश दिये गए हैं। संचालनालय द्वारा सभी नगरीय निकायों को वार्षिक कार्ययोजना भेजी गयी है। निकायों से 15 जुलाई तक मकानों की गणना तथा सम्पत्ति का मूल्यांकन किया जाना है। आगामी 30 सितंबर तक सम्पत्ति कर का स्वनिर्धारण फार्म भरा जायेगा तथा निकाय के अधिकृत अधिकारी द्वारा इसकी जाँच की जायेगी। डिमांड रजिस्टर 31 जनवरी तक अद्यतन करना होगा।


राजेश पाण्डेय 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here