नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने शायर श्री राहत इंदौरी के निधन पर शोक व्यक्त किया
भोपाल : मंगलवार, अगस्त 11, 2020, 21:56 IST

नगरीय विकास और आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने प्रसिद्ध शायर श्री राहत इंदौरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री सिंह ने कहा है कि हर दिल अज़ीज श्री राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों तथा चाहने वालों को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
राजेश पाण्डेय
Source link

