नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। मंगलवार को दिल्ली के जामिया, सराय जुलैना इलाके में प्रदर्शनकारियों ने दो बसों सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ की। इस घटना में 12 पुलिसकर्मियों सहित कुल 22 लोग जख्मी हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन कानून, 2019 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इसपर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता कानून को लेकर दायर 59 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए रोक लगाने से इनकार कर दिया। इस मामले पर अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भी जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here