उज्जैन में सिंहस्थ के नाम पर किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण को लेकर पिपलीनाका और एमआर-4 क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याएं सुनने को कोई तैयार नहीं है और सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।
गुरुवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उज्जैन उत्तर के भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया। इस दौरान लोगों की नाराजगी देख विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भी अधिकारियों पर भड़क गए।
विधायक ने कहा कि अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं और जनता की बात सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि वे जनता के साथ खड़े हैं, भले ही इसके लिए उपचुनाव ही क्यों न करवाना पड़े।
बाइट – अनिल जैन कालूखेड़ा,विधायक उज्जैन उत्तर


