राष्ट्रपति भवन ने 5 मार्च 2026 को कई राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति व तबादले से जुड़ा प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
नई नियुक्तियों में शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।ये सभी नियुक्तियां संबंधित पदों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।



