निष्काम कर्म के विषय पर शंकर व्याख्यानमाला का आयोजन 31 मार्च को


निष्काम कर्म के विषय पर शंकर व्याख्यानमाला का आयोजन 31 मार्च को


 


भोपाल : मंगलवार, मार्च 30, 2021, 19:59 IST

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग और आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के संयुक्त तत्वधान में ‘निष्काम कर्म’ के विषय पर शंकर व्याख्यानमाला का आयोजन 31 मार्च को प्रातः 8 बजे किया जाएगा। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति स्वामी आत्मानंद इस विषय पर प्रबोधन देंगे। प्रमुख सचिव संस्कृति और न्यास सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला ने सभी संस्कृति और आध्यात्मिक प्रेमियों को इस व्याख्यानमाला में सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि व्याख्यानमाला का ऑनलाइन प्रसारण आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के यूट्यूब, फेसबुक और टि्वटर पेज तथा वेबसाइट www.statueofoneness.in पर किया जाएगा।

स्वामी आत्मप्रियानंद रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शिक्षण एवं शोध संस्थान, बेलूर के प्रति कुलपति हैं। वे 15 वर्षों से अधिक समय तक इस विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं। स्वामी जी को मद्रास विश्वविद्यालय से भौतिकी में विज्ञान परास्नातक तथा मूल कण सिद्धांत पर कार्य करने पर सैद्धांतिक भौतिकी में पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। स्वामी जी को 2021 में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर द्वारा डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। बतौर सन्यासी और शिक्षाविद, स्वामी जी के अध्ययन के प्रमुख विषय ‘योग-वेदांत व आधुनिक विज्ञान’ तथा ‘उपनिषदों में वर्णित चेतना अध्ययन’ रहे हैं। स्वामी जी अनेक वैश्विक मंचों पर भारत और हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।


अनुराग उइके

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here