नोएडा से अच्छी खबर: 50 हॉटस्पॉट में से 16 ग्रीन जोन में बदले, अभी भी 24 रेड जोन – Noida 10 hotspots zones are now in the green zone corona virus lockdown

  • नोएडा में हॉटस्पॉट जोन की संख्या 50
  • यूपी में कोरोना के 2 हजार से ज्यादा केस

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नोएडा से राहत की खबर आई है. नोएडा में चिह्नित हॉटस्पॉट जोन में से मंगलवार को 10 ग्रीन जोन में आ गए हैं. इन इलाकों में बीते 28 दिनों में कोरोना वायरस को कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया.

उधर, मंगलवार को सेक्टर 15 में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इलाके को सील कर दिया गया. इसके अलावा नयाबांस गांव भी सील कर दिया गया है. नोएडा में कुल हॉटस्पॉट की संख्या 50 हो गई है. इसमें से अब तक 16 ग्रीन जोन में हैं, 10 ऑरेंज और 24 रेड जोन में हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कौन से इलाके ग्रीन जोन में हुए शामिल

मंगलवार को जो 10 इलाके ग्रीन जोन में शामिल हुए हैं वो निराला ग्रीन शायर, पाम ओलंपिया व पतवाड़ी गांव, डिजानर पार्क सेक्टर 62, लोटस बुल्वेरिया सेक्टर 100, विश्नोई गांव, सेक्टर 44, जेपी विश टाउन सेक्टर 128, मेहक रेजीडेंसी अच्छेजा, गांव घोड़ी बछेड़ा, नोएडा सेक्टर 27 है.

यूपी में कोरोना के 2 हजार से ज्यादा केस

उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में अभी तक कुल 2053 कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए हैं. अभी तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से 462 कोरोना मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. प्रदेश में बीते 24 घंटों में विभिन्न जिलों से 63 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. पूरे प्रदेश में अब तक कोरोना से 34 लोगों की मौत भी हो चुकी है. सूबे में अभी भी कोरोना के 1557 एक्टिव केस हैं. मंगलवार को पूरे प्रदेश में 66 नए केस सामने आए हैं. नोएडा में फिलहाल कोरोना के 134 मामले हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here