पं. जसराज के गायन पर आधारित ऑनलाइन सभा का प्रसारण रविवार को
भोपाल : शनिवार, अगस्त 22, 2020, 19:17 IST

संस्कृति विभाग द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत के मूर्धन्य संगीतज्ञ स्वर्गीय पंडित जसराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये रविवार 23 अगस्त को उन के गायन पर आधारित ऑनलाइन सभा का प्रसारण किया जायेगा। यह प्रसारण सुबह 10 बजे विभागीय यूट्यूब चैनल http://bit.ly/culturempYT पर रसिक श्रोताओं और दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगा।
सुनीता दुबे
Source link

