परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को दी शुभकामनाएँ


परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को दी शुभकामनाएँ


 


भोपाल : गुरूवार, मार्च 4, 2021, 19:57 IST

परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म-दिन पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश गौरवान्बित है कि श्री शिवराज सिंह चौहान जैसे यशस्वी,कर्मठ पर्यावरण प्रेमी मुख्यमंत्री के हाथ में प्रदेश की बागडोर है। उन्होंने कहा कि, कहते है कि एक पौधा एक पुत्र के समान होता है, कथन को चरितार्थ करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान पर्यावरण परिवार को बढ़ाने के लिये प्रतिदिन एक पौधा रोपित कर रहे हैं।

मंत्री श्री राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के सुदीर्घ, सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।


मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here