पर्यावरण दिवस पर प्रमुख सचिव सहित वनाधिकारियों ने किया पौधरोपण


पर्यावरण दिवस पर प्रमुख सचिव सहित वनाधिकारियों ने किया पौधरोपण


 


भोपाल : शुक्रवार, जून 5, 2020, 17:15 IST

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल सहित वरिष्ठ वन अधिकारियों ने भोपाल के इकोलॉजीकल पार्क, लहारपुर में विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधों को रोपण किया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राजेश श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री एस.के. मंडल, श्री पी.सी. दुबे, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री आनन्द कुमार, श्री एल.एस. रावत, मुख्य वन संरक्षक श्री रविन्द्र सक्सेना वनमंडलाधिकारी श्री एस.एस. मिश्रा ने बीजा, हल्दू, शीशम, पाढर, कुसुम, पाकर, खुरासानी, इमली, अंजन, बेर, पीपल, बरगद, पुत्रंजीवा, बहेड़ा आदि के पौधे लगाये।

प्रमुख सचिव श्री वर्णवाल ने निर्देश दिये कि प्रदेश में पाई जाने वाली दुर्लभ संकटापन्न प्रजातियों को रोपित करने के साथ बाँस की भी सभी प्रजातियों को इस क्षेत्र में रोपित करें। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण में वनों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान है। आम नागरिकों को भी विभिन्न प्रजातियों के पौध संरक्षण और संवर्धन की प्रकृति और दैनिक जीवन में उपयोगिता को बताते हुए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि लहारपुर पार्क में अधिकतम प्रजातियों की उपलब्धता नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगी।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here