पाँच परियोजना अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस


पाँच परियोजना अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस


 


भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 28, 2020, 17:42 IST

प्रदेश के 5 जिला शहरी विकास अधिकरणों के परियोजना अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री पी. नरहरि ने इन अधिकारियों को संबंधित जिले में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति और समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर यह नोटिस जारी किया है।

आयुक्त श्री नरहरि ने परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अधिकरण शाजापुर श्री भूपेन्द्र तिवारी, खरगोन की सुश्री आशा भण्डारी, रतलाम की श्रीमती लक्ष्मी बागड़, बड़वानी के श्री कुशल सिंह डोडवे और मुरैना के परियोजना अधिकारी श्री एल.के. पाण्डेय को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टिकरण मांगा है। समय पर जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here