पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (Demo PIc)
एक पिता ने अपने 13 साल के इकलौते मासूम बेटे की सिर्फ इसलिए हत्या (Murder) कर दी क्योंकि बेटे ने पिता के पानी मांगने पर उन्हें पानी नहीं दिया.
ऐसे छिपाई थी लाश
ये घटना 26 अप्रैल की है जब दोनों पैरों से दिव्यांग परमेश्वर साहू अपने घर पर ही था और उसका 13 साल का बेटा सागर भी साथ में था. परमेश्वर साहू को प्यास लगी तो उसने बेटे सागर से पानी लाने को कहा लेकिन बेटे ने पिता को पानी नहीं दिया. इस छोटी सी बात पर परमेश्वर साहू को इतना गुस्सा आया कि उसने सागर का गला दबा दिया. तब तक दबाकर रखा जब तक की उसकी सांसे नहीं थम गई. इतना ही नहीं परमेश्वर ने बेटे सागर की लाश को घर पर पलंग के पीछे ही छिपा कर रख दिया और चादर से ढंक दिया था. इसके बाद वो फरार होकर दूसरे गांव चला गया. हालांकि परमेश्वर ने इस घटना की सूचना अपने गांव के सरपंच को खुद ही फोन पर दी थी.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
ये भी पढ़ें:
COVID-19: छत्तीसगढ़ विधानसभा में बनाया गया कंट्रोल रूम, ऐसे भेज सकेंगे अपनी शिकायत
मध्य प्रदेश के लकड़ी तस्कर बने परेशानी का सबब, वन मंत्री के क्षेत्र में ही काट रहे पेड़
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए धमतरी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 27, 2020, 4:18 PM IST


