केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध के बीच पवई पहुंचे जीतू पटवारी, बोले- अमेरिका के दबाव में हैं प्रधानमंत्री मोदी

पन्ना : केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहे आंदोलन के बीच रविवार शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अचानक पवई पहुंचे। रात करीब 9 बजे उनके पवई आगमन पर कांग्रेसी युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए पटवारी ने केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। वहीं, केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में आंदोलन कर रहे लोगों से मिलने पन्ना जाने की बात कही। पत्रकारों के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दबाव में हैं। उन्होंने ट्रेड डील का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका बार-बार प्रधानमंत्री पर दबाव बना रहा है। पटवारी ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर चल रहे आंदोलन के संबंध में उन्होंने बताया कि वह पन्ना जा रहे हैं, जहां वर्षों से आंदोलनरत लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि परियोजना के विरोध में लगातार आंदोलन करने वाले जिन लोगों को जेल भेजा गया था, उनके परिवारों से भी मिलने जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस दौरे को परियोजना के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी जल्द पन्ना आने की संभावना है। हालांकि उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/2211451.mp4

वाइट जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here