पूर्व सीएम अजीत जोगी अभी भी कोमा में, स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने कही ये बात, medical bulletin Former CM Ajit Jogi still in coma condition critical live health update | raipur – News in Hindi

पूर्व सीएम अजीत जोगी अभी भी कोमा में, स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने कही ये बात

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी. फाइल फोटो.

Ajit Jogi Health Update: पूर्व सीएम अजीत जोगी कोमा से बाहर नहीं आए हैं. डॉक्टरों ने उनकी हालत अभी भी नाजुक बताई है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) अभी भी कोमा में ही हैं. शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे अजीत जोगी के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल ने ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी किया. नए हेल्थ बुलेटिम में अस्पताल ने अजीत जोगी की हालत अभी भी नाजुक ही बताई है. जोगी की स्थिति पहले जैसे ही हैं. डॉक्टरों की टीम लगातार उन्हें मॉनिटर कर रही है.

श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से जारी  हेल्थ बुलेटिन में बताया कि 74 वर्षीय अजीत जोगी की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है. जोगी अभी भी कोम में ही हैं. वेंटिलेटर के जरिए उन्हें सांस दी जा रही है.  ब्लड प्रेशर, हृदय और यूरिन आउटपुट फिलहाल नियंत्रण में है. गौरतलब है कि 9 मई को कार्डियक अरेस्ट के बाद अजीत जोगी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

ब्रेन को किया जा रहा एक्टिव 

श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से कहा गया था कि इंफ्रारेड रेडिएशन सहित अन्य तकनीकों से अजीत जोगी के मष्तिष्क को एक्टिव करने की कोशिश शुरू की गई है. डॉक्टर्स  मेडिकल प्रोटोकॉल के मुताबिक अब ब्रेक को एक्टिव करने की कोशिशों में लए हुए हैं.सांग थेरेपी का भी इस्तेमाल

बता दें कि बीते मंगलवार को डॉ. सुनील खेमका ने बताया था कि अजीत जोगी के ब्रेन को एक्टिव करने के लिए अस्पताल में सांग थेरेपी (Song Therapy) या ऑडियो थेरेपी दी जा रही है. इसके तहत उन्हें उनका पसंदीदा संगीत सुनाया जा रहा है. इस ऑडियो थैरेपी के बाद उनकी तबीयत में आंशिक सुधार देखा जा रहा था. इसके साथ ही उनके दिमाग में कुछ हलचल देखने को मिली थी. इतना ही नहीं जोगी के आंखों की पुतलियों के फैलाव में भी कुछ कमी आई है. वहीं 13 मई की रात अजीत जोगी के बाएं हाथ के अंगूठे में थोड़ी हलचल हुई थी. इस दौरान उनके बेटे अमित जोगी भी उनके साथ मौजूद थे. डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रही है.

ये भी पढ़ें: 

इंफ्रारेड रेडिएशन से अजीत जोगी के ब्रेन को एक्टिव करने की कोशिश, हालत अभी भी नाजुक 

आज रात 11 बजे से रायपुर में फिर 55 घंटे का टोटल लॉकडाउन, किराना और शराब दुकानें भी बंद

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 16, 2020, 7:47 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here