पेंच नेशनल पार्क को पहला स्थान प्राप्त होने पर वन श्रमिकों का अतुलनीय योगदान


पेंच नेशनल पार्क को पहला स्थान प्राप्त होने पर वन श्रमिकों का अतुलनीय योगदान


वन मंत्री कुंवर शाह ने किया कर्मचारियों का सम्मान
 


भोपाल : शनिवार, जनवरी 2, 2021, 20:51 IST

वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा है कि देश के नेशनल पार्कों में प्रदेश के पेंच नेशनल पार्क को पहला स्थान प्राप्त होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि में विभागीय अधिकारियों के साथ वन श्रमिकों का अतुलनीय योगदान है। कुंवर शाह सिवनी जिले के पेंच नेशनल पार्क में कर्मचारियों के सम्मान समारोह-सह स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

वन मंत्री ने कहा है कि दिन-रात मैदानी स्तर पर सक्रिय रूप से अपनी सेवाएँ दे रहे कर्मचारी ही सही मायनों में पार्क की नींव हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग अपने वन श्रमिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिये योजनाएँ बनाकर उनका क्रियान्वयन शीघ्र करेगा।

811 कर्मचारियों को दी गई विभिन्न सामग्री

वन मंत्री कुंवर शाह ने 811 कर्मचारियों को लेदर शूज, स्वेटर, टोपी, मोजे और परिवारों के लिये ऑरो और कुकर प्रदान किये। उन्होंने कर्मचारियों को हर साल लेदर के जूते, स्वेटर, टोपी एवं अन्य सुरक्षा उपकरण प्रदान किये जाने की बात भी कही।

वन मंत्री ने कर्मचारियों को साइकिल का वितरण कर साइकिल वितरण योजना का शुभारंभ किया। इस योजना में वन श्रमिकों को हर 3 साल में नई साइकिल उपलब्ध कराई जायेगी। वन मंत्री ने हित-लाभ वितरण कार्यक्रम में स्किल डेव्हलपमेंट प्रोग्राम में संचालित सिलाई प्रशिक्षण की महिलाओं को अत्याधुनिक 10 सिलाई मशीन प्रदान करने की घोषणा भी की।

प्रतिवर्ष पार्क-डे मनाया जायेगा

वन मंत्री कुंवर शाह ने कहा कि पार्क प्रबंधन पर्यटन सुविधा व्यवस्था एवं वन सुरक्षा में अपना अद्वितीय योगदान देने वाले वन श्रमिकों के सम्मान में प्रदेश के सभी नेशनल पार्क में प्रतिवर्ष पार्क-डे मनाया जायेगा। प्रत्येक वन श्रमिक का परिवार इस दिन अपने परिवार के साथ पार्क सफारी का लुत्फ उठा सकेगा।


ऋषभ जैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here