कोरोना काल में महीनों तक बंद स्कूल जब दोबारा खुला तो एक छात्र ने उसके बाथरूम में महिला का शव पड़ा देखा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गीदम थाना पुलिस के मुताबिक शव लगभग दो से तीन महीना पुराना लग रहा है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा. यह महिला कौन है, किसने इसके शव को यहां फेंका है इसको लेकर गांव में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस को महिला के शव से पायल और गले में नेकलेस मिला है
- News18Hindi
- Last Updated:
January 19, 2021, 5:19 PM IST
मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा में गीदम बस स्टैंड के पास बोरपदर माध्यमिक स्कूल है. कोरोना वायरस की वजह से स्कूल को बंद कर दिया गया था. अब जब कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने लगा तो स्कूल को दोबारा खोला गया. बताया जा रहा है कि मंगलवार को एक छात्र जब स्कूल के टॉयलेट में गया तो वहां कंकाल देखकर वो चीख उठा. डरे-सहमे छात्र ने शिक्षक को बाथरूम में किसी के पड़े होने की बात बताई. स्कूल के स्टाफ ने वहां जाकर देखा तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई. बाथरूम में महिला का कंकाल पड़ा हुआ था. फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.
गीदम थाना पुलिस के मुताबिक शव लगभग दो से तीन महीना पुराना लग रहा है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा. यह महिला कौन है, किसने इसके शव को यहां फेंका है इसको लेकर गांव में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस को महिला के शव से पायल और गले में नेकलेस मिला है.
ग्रामीणों के मुताबिक कोरोना के बाद लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद था. पांच छह दिन पहले ही स्कूल को खोला गया है. यहां स्कूल स्टॉफ आ रहा है. ठंड का मौसम होने के कारण स्टाफ द्वारा छात्रों को बाहर ही धूप में पेड़ के नीचे बैठाकर पढ़ाया जा रहा है. किसी को इस बात की जानकारी नहीं मिली कि बाथरूम में लाश है. बताया जा रहा है कि जिस समय स्कूल बंद रहा होगा उसी समय किसी ने महिला को मारकर यहां फेंक दिया.