उज्जैन को ₹945 करोड़ के एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

उज्जैन सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन शहर को सुगम यातायात की एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान ₹945.20 करोड़ की लागत से बनने वाले 5.30 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया। यह कॉरिडोर इंद्रा नगर चौराहे से नीलगंगा चौराहे तथा निकास चौराहे से इंदौर गेट तक बनाया जाएगा। भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने शहर के अंदरूनी हिस्सों और महाकाल, कालभैरव तथा मंगलनाथ जैसे प्रमुख मंदिरों तक श्रद्धालुओं की पहुँच को आसान बनाने के लिए यह मार्ग बेहद आवश्यक था। बढ़ते यातायात को देखते हुए शहर के विकास और व्यवस्थाओं को तेज गति दी जा रही है। उन्होंने समाज, निजी क्षेत्रों और व्यावसायिक संस्थानों से भी आगामी सिंहस्थ मेले के भव्य आयोजन में सहयोग का आह्वान किया।इसके साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कालिदास एकेडमी में होमगार्ड द्वारा लगाई गई आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़, आगजनी और अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए आधुनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और होमगार्ड व SDRF के जवानों की तैयारियों की सराहना की। इस दौरान होमगार्ड की विशेष ट्रेनिंग का भी शुभारंभ किया गया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260819-WA0115.mp4

बाइट — डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here