प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया, राजधानी में मौजूद दो मंत्री विमान से तत्काल रवाना ..

जबलपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मध्यप्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन जारी है। प्रशासन तमाम एहतियात बरत रहा है। ताजी सूचना यह है कि जबलपुर में प्रदर्शन के कारण स्थिति दूसरे स्थानों की तुलना में ज्यादा तनावपूर्ण है। ऐसी स्थिति को देखते प्रशासन ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पहले 144 लागू किया, बावजूद स्थिति नियंत्रित न होने के कारण अब कर्फ्यू लागू किए जाने की खबरें आ रही है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जारी प्रदर्शन को लेकर जबलपुर प्रदेश का पहला जिला होगा, जहां कर्फ्यू लगाने की स्थिति निर्मित हो गई है। राजधानी के सूत्रों से जानकारी मिली है कि दो मंत्रियों को भोपाल से तत्काल जबलपुर रवाना कर दिया गया है। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री लखन घनघोरिया एवं वित्त मंत्री तरुण भनोट भोपाल से विमान द्वारा जबलपुर रवाना हो चुके हैं।

https://www.haribhoomi.com/madhya_pradesh/mp-breaking-administration-imposes-curfew-two-ministers-leave-by-aircraft-to-jabalpur-immediately-312754

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here